Posts

Showing posts from January 13, 2020

दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इसे खोजनेवाले ,आखिर क्यों , लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता

Image
कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। लेकिन जरूरतें कभी खत्म भी तो नहीं होतीं। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा से नए आविष्कार होते आए हैं, जिन्होंने समय के साथ दुनिया की सूरत ही बदल दी। कुछ आविष्कार ऐसे हैं जो दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं, कुछ जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें खोजने वाले आविष्कारक खुश नहीं हुए। उन्हें अपने आविष्कार पर पछतावा हुआ। दुनिया के ऐसे ही 15 लोकप्रिय आविष्कारों के बारे में हम आपको आगे  बताएंगे   ऑफिस क्यूबिकल्स (Office Cubicles) कार्यालयों में क्यूबिकल की व्यवस्था को 1964 में डिजाइन किया गया था। इसका डिजाइन तैयार करने वाले शख्स का नाम था रॉबर्ट प्रॉप्स्ट।  रॉबर्ट ने अपने डिजाइन को एक्शन ऑफिस (Action Office) नाम दिया था। कर्मचारियों को निजता देने और काम की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से इसे डिजाइन किया गया था। लेकिन आज कार्यालयों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध क्यूबिकल्स की इस व्यवस्था की खोज करने के 33 साल बाद वर्ष 1997 में रॉबर्ट ने कहा था-  बड़े और खुले कार्यालयों में क्यूबिकल सिस्टम रखना पागलपन है। डायनामाइट (Dynamite)