Posts

Showing posts from January 17, 2020

अमेरिका / नासा का पहला इलेक्ट्रिक विमान सामने आया, लीथियम आयन बैटरी वाली 14 मोटरें लगी होंगी

Image
कैलिफोर्निया की एयरोनॉटिक्स लैब में 2015 से तैयार हो रहा विमान अगले साल उड़ान भरेगा विमान को एडवर्ड एयरफोर्स बेस कैलिफोर्निया में शुक्रवार को लोगों के सामने पेश किया गया एडवर्ड एयरफोर्स बेस कैलिफोर्निया.  नासा का पहला ऑल इलेक्ट्रिक एयरप्लेन एक्स-57 मैक्सवेल शुक्रवार को सामने आया। इसे कैलिफोर्निया की एयरोनॉटिक्स लैब में बनाया गया है। इसमें इटली में निर्मित टेकनेम पी2006टी डबल इंजन प्रोपेलर लगे हैं। विमान का निर्माण 2015 से किया जा रहा था। विमान का फ्लाइंग टेस्ट अगले साल होगा। विमान में लीथियम आयन बैटरी वाली 14 मोटरें लगने के बाद इसे लोगों के लिए सार्वजनिक करने की मंजूरी मिल गई। शुक्रवार को विमान को एडवर्ड एयरफोर्स बेस कैलिफोर्निया में इसे सामने लाया गया। विमान में भी दूसरी फ्लाइट की तरह पैंतरेबाजी करने की क्षमता होगी।   बेहतर टेक्नोलॉजी विकसित करना मकसद बीते दो दशकों में एजेंसी के लिए काम करते हुए मैक्सवेल का यह पहला विमान होगा, जिसमें इंसान उड़ सकेगा। हालांकि निजी कंपनियां पहले से ही इलेक्ट्रिक विमान और हवाई टैक्सियां बना चुकी हैं। नासा के एक्स-57 विमान को विकसित करने का मकसद

मां ने 3 बच्चों का पेट भरने सिर मुंडवाया, बालों को 150 रुपए में बेच कर खाना खरीदा

Image
31 साल की प्रेमा के पति ने 7 महीने पर आत्महत्या कर ली थी, तब से वह परेशानी थी पिछले शुक्रवार को खाने के लिए पैसे नहीं थे, तभी बाल खरीदने वाले को देखकर यह फैसला किया  तमिलनाडु में 31 साल मां ने तीन बच्चों का पेट भरने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। बालों को 150 रुपए में बेचकर खाना खरीदा और उन्हें खिलाया। प्रेमा के पति ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। तब से उसकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई थी। यह घटना पिछले शुक्रवार की। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रेमा ने मीडिया को बताया, "उसके पांच, तीन और दो साल के तीन बच्चे हैं। बच्चे भूखे थे। मैंने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और जो भी दिखा सबसे मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। उस दिन एक बाल खरीदने वाला गली से गुजरा। वह बालों से बिग बनाने का काम करता था। उसकी आवाज सुनकर मैं अपनी झोपड़ी से तुरंत भागी। अपने बालों को काटा और उसे बेच दिया। 100 रुपए में मैंने बच्चों के लिए खाना खरीदा।" आत्महत्या करने की कोशिश की प्रेमा ने बताया कि रोज-रोज की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए मैंने आत्महत्या करने की सोची। मेरे पास 50 रुपए

धोनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर, लेकिन रणजी के लिए प्रैक्टिस की; हरभजन बोले- मुझे नहीं लगता वे दोबारा भारत के लिए खेलेंगे

Image
  महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ए प्लस दी गई है। पिछले साल भी यह तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि धोनी दोबारा भारत के लिए खेलेंगे। भले ही आईपीएल 2020 में धोनी का प्रदर्शन अच्छा क्यों न हो। वे पहले ही यह तय कर चुके थे कि 2019 वर्ल्ड कप तक ही खेलेंगे। हो सकता है कि वे आईपीएल की तैयारी कर रहे हों।‘’ धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, धोनी गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए।  धोनी ने झारखंड टीम के साथ प्रैक्टिस की झारखंड टीम प्रबंधन से जुड़े सूत्र ने बताया कि हमें नहीं पता था कि धोनी हमारे साथ ट्रेनिंग करने वाले हैं। उन्हें देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने नेट्स पर कुछ देर तक बल्लेबाजी की। इससे साफ हो गया है कि वे आईपीएल की तैयारियों मे

महिलाओं की रक्त नलिकाएं जल्दी बूढ़ी होती हैं, हृदय की बीमारियों का ज्यादा खतरा

Image
एक नए रिसर्च के मुताबिक पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की रक्त नलिकाओं की उम्र तेजी से बढ़ती है और इसके चलते महिलाओं को हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। शोध में बताया गया है कि महिलाओं के शरीर में मौजूद रक्त नलिकाएं जल्दी खराब होने लगती हैं और उनकी कार्यक्षमता भी कमजोर पड़ने लगती है। जामा कार्डियोलॉजी में प्रकाशित शोध के नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनसे यह पता चल सकता है कि महिलाओं को होने वाली कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के कारण क्या हैं। खास बात यह है कि महिलाओं को हृदय संबंधी बीमारियां जिस उम्र में होती हैं, वो पुरुषों से अलग होती हैं। इस शोध के नतीजे इसका कारण जानने में भी मददगार हो सकते हैं। शोध के प्रमुख लेखक और स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट के सुसान चेंग ने कहा, अब तक यही माना जाता है कि महिलाओं में ह्रदय संबंधी बीमारियों का पैटर्न काफी हद तक पुरुषों जैसा ही होता है, लेकिन हमारे शोध के नतीजे अलग हैं। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं के शरीर की क्रिया प्रणाली पुरुषों से अलग होती है। इससे यह भी पता चलता है कि उम्र के खास पड़ावों पर महिलाओं को हृदय संबंधी बीमारियां हो

दूसरी तेजस ट्रैन , इंडिया वस ऑस्ट्रेलिया , राजनीती, शिक्षा , बिज़नेस से जुडी ११ बड़ी खबरे

Image
1.इसरो की अंतरिक्ष में एक और कामयाबी, जीसैट-30 उपग्रह लॉन्च, 5जी सेवा को देगा रफ्तार 2.निर्भया केस : दरिंदों की फांसी पर आज फिर सुनवाई... नई तारीख होगी तय 3.शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी 4. मुरादाबाद में भागवत ने कहा, संघ का अगला एजेंडा है दो बच्चों का कानून 5. 2020 में 15 हजार आईटीआई को रेटिंग देगी सरकार, पांच हजार संस्थानों को अपग्रेड करेगा आईआईएस 6. दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा करीब 30 सीटों पर बना सकी सहमति, आज घोषणा संभव 7. सिविल सर्विस परीक्षा में इस साल कम हो जाएंगी 300 सीटें, रेलवे बोर्ड ने नियुक्तियां न करने को कहा 8. राजकोट में पलटवार को तैयार भारत, सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जरूरी 9. दूसरी निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस आज अहमदाबाद से मुंबई के लिए होगी रवाना, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी 10. शारदा, रोज वैली और नारद घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों का तबादला 11. एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई अहसान नहीं कर रही अमेजन : पीयूष गोयल

किस देश का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, लगातार घटी भारत की रैंकिंग, जानें किस स्थान पर पाकिस्तान

Image
कुछ दिनों पहले ही साल 2020 के लिए दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग (World Passport Ranking 2020) जारी की गई है। इस मामले में सबसे विश्वसनीय मानी जाने वाली कंपनी ने ये हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इसे जारी करने वाली कंपनी ने कहा कि सूची में कुल 199 अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और 227 घूमने की जगहों को शामिल किया गया। नई वीजा नीतियां लागू होने के बाद के आंकड़ों के आधार पर ये सूची बनाई गई है। इस सूची में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट से लेकर सबसे कमजोर पासपोर्ट तक का जिक्र है। किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है? भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, अफगानिस्तान इस सूची में किस स्थान पर हैं? किस आधार पर किसी देस के पासपोर्ट को ताकतवर या कमजोर बताया जाता है? इस सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं। सबसे ताकतवर पासपोर्ट हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (HPI - Henley Passport Index 2020) के अनुसार दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट जापान का है। इस सूची में जापान पहले स्थान पर है। इतना ही नहीं, जापान पिछले तीन सालों से लगातार सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में पहले

दुश्मन के दिल में दहशत पैदा करेगी यह बख्तरबंद के-9 व्रज-टी तोप, 15 सेकेंड में दागेगी तीन गोले

Image
गुजरात के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को 51वीं के-9 व्रज-टी तोप को सूरत के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो बख्तरबंद प्रणाली परिसर में हरी झंडी दिखाई। यह तोप देश के दुश्मनों के दिल में दहशत पैदा करने का काम करेगी। इसकी क्षमता 15 सेकेंड में तीन गोले दागने की है, जो इसे बेहद घातक बनाती है। स्वस्तिक का निशान बनाया और नारियल फोड़ा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को तोप पर सवार भी हुए और इसे हजीरा परिसर के आसपास चलाया। लार्सन एंड टुब्रो ने रक्षा मंत्री को के-9 वज्र-टी तोप की मारक क्षमता के विभिन्न प्रदर्शन भी दिखाए। कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने तोप पर स्वस्तिक का निशान बनाया और नारियल फोड़ा। 43 किमी. तक मारक क्षमता के-9 वज्र हॉवित्जर गन द्वारा 47 किलो के गोले को 43 किलोमीटर दूर तक फेंका जा सकता है। गोले को लक्ष्य से 10 मीटर तक घुमाया जा सकता है। 50 टन वजनी एक गन 70 किलोमीटर की तीव्र गति से चल सकती है। इस तोप का वजन 50 टन है और यह 43 किलोमीटर की दूरी तक 47 किलोग्राम के गोले दाग सकती है। यह स्वचालित तोप शून्य त्रिज्या पर भी घूम सकती है। के-6 वज्र हॉ