डॉक्टर से दुष्कर्म / तेलंगाना 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए देश में सबसे असुरक्षित, यहां 91% दुष्कर्म पीड़ित इसी उम्र की

  • एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में देश में दुष्कर्म के कुल 32,559 मामले दर्ज किए गए
  • दुष्कर्म के 93% मामलों में आरोपी परिचित या रिश्तेदार, सिर्फ 7% मामलों में आरोपी अपरिचित

नई दिल्ली. तेलंगाना के हैदराबाद के पास गुरुवार तड़के 26 साल की वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। स्कूटी पंक्चर होने की वजह से यह डॉक्टर टोल प्लाजा पर थी। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर पंक्चर बनवाने के बहाने उसे ले गए और दुष्कर्म किया। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए तेलंगाना देश में सबसे असुरक्षित राज्य है। 2017 में यहां दर्ज दुष्कर्म के कुल मामलों में 91% पीड़ित इसी आयु वर्ग की हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। हालांकि, दुष्कर्म के सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश में सामने आए हैं।
Image result for rape image
18 साल से कम की बच्चियों के लिए तेलंगाना सबसे सुरक्षित
दूसरा पहलू यह है कि 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित तेलंगाना 18 से कम उम्र की बच्चियों के लिए सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल है। 2017 में यहां 18 से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म का एक भी मामला सामने नहीं आया। ऐसे राज्यों में मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु, दादरा-नगर हवेली, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुदुचेरी भी शामिल हैं।

देश में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश में
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में देश में दुष्कर्म के कुल 32,559 मामले दर्ज किए गए। दुष्कर्म के 93% मामलों में आरोपी परिचित या रिश्तेदार हैं, सिर्फ 7% मामलों में आरोपी अपरिचित थे। दुष्कर्म के सबसे ज्यादा 5,562 मामले मध्यप्रदेश में दर्ज हुए हैं। उत्तर प्रदेश दूसरे और राजस्थान तीसरे नंबर पर है। मध्यप्रदेश 18 साल से कम उम्र की बच्चियों और 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में भी देश में पहले नंबर पर हैं। देश में 60 से ज्यादा उम्र की महिलाओं से दुष्कर्म के 139 मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 46 मामले मध्यप्रदेश में हुए। 
Image result for rape image

गैंगरेप के बाद मर्डर के मामलों में यूपी अव्वल
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि गैंगरेप के बाद पीड़ित के मर्डर के मामले में उत्तर प्रदेश देशभर में अव्वल है। यहां ऐसे सबसे ज्यादा 64 मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर देश में सिर्फ 4 राज्य ऐसे हैं, जहां गैंगरेप के बाद मर्डर के मामले डबल डिजिट में सामने आए हैं।

please follow us :

Comments

Popular posts from this blog

बस माल पैक करो और कंपनी को वापस कर दो और 60 हजार रुपए महीना कमाओ, bindi packing business

घर बैठे करे पैकिंग का काम कमाए लाखो रूपये महीना , पॉपकॉर्न कंपनी दे रही है मौका

3 ONLINE EARNING APP , NO CONDITION , NO INVESTMENT , ONLY EARNING , घर बैठे पैसा कमाने के लिए 3 सबसे बढ़िया APP .