Posts

Showing posts from November 30, 2019

डॉक्टर से दुष्कर्म / तेलंगाना 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए देश में सबसे असुरक्षित, यहां 91% दुष्कर्म पीड़ित इसी उम्र की

Image
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में देश में दुष्कर्म के कुल 32,559 मामले दर्ज किए गए दुष्कर्म के 93% मामलों में आरोपी परिचित या रिश्तेदार, सिर्फ 7% मामलों में आरोपी अपरिचित नई दिल्ली . तेलंगाना के हैदराबाद के पास गुरुवार तड़के 26 साल की वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। स्कूटी पंक्चर होने की वजह से यह डॉक्टर टोल प्लाजा पर थी। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर पंक्चर बनवाने के बहाने उसे ले गए और दुष्कर्म किया। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए तेलंगाना देश में सबसे असुरक्षित राज्य है। 2017 में यहां दर्ज दुष्कर्म के कुल मामलों में 91% पीड़ित इसी आयु वर्ग की हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। हालांकि, दुष्कर्म के सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश में सामने आए हैं। 18 साल से कम की बच्चियों के लिए तेलंगाना सबसे सुरक्षित दूसरा पहलू यह है कि 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित तेलंगाना 18 से कम उम्र की बच्चियों के लिए सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल है। 2017 में यहां 18 से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म